सड़क पर मरा मिला तेंदुआ, पीएम करवाकर खाल व नाखून वन विभाग ने निकाले

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

खंडवा। मध्यप्रदेश में तेंदुओं की मौत का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। खंडवा जिले में मंगलवार की रात एक तेंदुए की मौत हो गई। वह सड़क पर मृत मिला। मुंह से खून बह रहा था। उसका ओंकारेश्वर के पास पीएम कर दिया गया। सीसीएफ श्री राय व डीएफओ देवांशु शेखर की निगरानी में तेंदुए का पीएम हुआ। इसके बाद ही पता चलेगा कि तेंदुए की मौत एक्सीडेंट में हुई या कोई और वजह थी। फिलहाल बताया गया कि हाईवे क्रास करने के दौरान यह हादसा हो गया।
दरअसल, सनावद से ओंकारेश्वर के रास्ते कोठी गांव के पास एक तेंदुए को लहूलुहान हालत में पड़ा था। हाईवे से गुजर रहे लोगों ने इसकी जानकारी वन विभाग को दी। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और तेंदुए का शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मध्यप्रदेश में तेंदुओं की मौत का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। खंडवा जिले में मंगलवार की रात सड़क एक्सीडेंट में एक तेंदुए की मौत हो गई। बताया गया कि हाईवे क्रॉस करने के दौरान यह हादसा हो गया।
खालवा के जंगल में भी दिखा तेंदुआ
इसी तरह खालवा क्षेत्र के जाईबाई जंगल में मंगलवार देर रात वन विभाग के अधिकारियों को एक तेंदुआ दिखा। यह तेंदुआ वयस्क है। एसडीओ वन उत्पादन श्री खराड़ी ने बताया कि वे जंगल में गश्त के दौरान थे। इसी बीच जंगल में हलचल हुुई। वे आगे बढ़े और बड़े टार्च जलाए। तेंदुआ अंदर जंगल में चला गया। उन्होंने इसके वीडियो भी बना लिए। वन विभाग ने लोगों को चेतावनी दी है कि रात को जंगल में न जाएं। सुनसान में भी न भटकें।

261 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!