अनोखा तीर, हरदा। 45वीं राज्य स्तरीय जूनियर खो-खो प्रतियोगिता का आयोजन 11 से 13 नवंबर 2026 तक जबलपुर में किया जाएगा। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए हरदा जिले की जूनियर खो-खो टीम का चयन किया जाएगा। खो-खो कल्याण संघ के संयुक्त सचिव भूपेंद्र सिंह तोमर ने बताया कि जिला टीम के चयन के लिए चयन प्रक्रिया 3 नवंबर 2026 को शाम 4 बजे नेहरू स्टेडियम ग्राउंड, हरदा में आयोजित की जाएगी। चयन प्रक्रिया सचिन बरखड़े, दर्शन खोरे एवं नितिन रामकुचे द्वारा संपन्न कराई जाएगी। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में भाग लेने के इच्छुक खिलाड़ी निर्धारित तिथि और समय पर अपना आधार कार्ड लेकर चयन स्थल पर उपस्थित हों। चयन प्रक्रिया के माध्यम से राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हरदा जिले की टीम का गठन किया जाएगा।
राज्य स्तरीय जूनियर खो-खो प्रतियोगिता के लिए हरदा टीम का चयन, आज होगा ट्रायल



