बनखेड़ी । शासकीय कॉलेज का Nss कैंप पिछले 1 सप्ताह से ग्राम खमरिया में लगाया गया कैम्प में नर्मदापुरम के NSS के जिला संगठन डॉ डी एस खत्री, डॉ इमरान खान, डॉक्टर दुर्गेश लसगरिया , क्रीडा अधिकारी राजकुमार पटवा उपस्थित रहे एवं स्वयंसेवकों का मार्गदर्शन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम पंचायत की सरपंच उर्मिला शरद पटेल ने की। सभी ने एनएसएस के स्वयंसेवकों का उत्साहवर्धन किया कार्यक्रम में नशा मुक्ति अभियान एवं मतदाता जागरूकता अभियान पर चर्चा की गई। कार्यक्रम में महाविद्यालय स्टाफ सहित ग्रामवासी मौजूद रहे। कार्यक्रम का सफल मंच संचालन ग्राम रोजगार सहायक अर्जुन पटेल ने किया एवं आभार सचिव रमेश मेहरा द्वारा किया गया।
152 Views

