अनोखा तीर, करताना। विद्युत वितरण केंद्र के अंतर्गत आने वाले गोदड़ी गांव में गुरुवार को सरकार के निर्देश पर विद्युत कंपनी द्वारा चलाए जा रहे संपर्क अभियान के तहत गांव में कैंप लगाया गया। इस दौरान कंपनी के जेई रामकुमार मेश्राम, पूनमचंद पटवारी, दीनानाथ कपूरे, लाइनमैन राजकुमार सोलंक, अनिल पटनारे सहित अन्य स्टाफ मौजूद था। कैंप में उपभोक्ताओं की समस्याओं का मौके पर निराकरण किया गया। कैंप में कुल 40 आवेदन प्राप्त हुए जिनमें बिजली बिल सुधार, नवीन घरेलू बिजली कनेक्शन सहित बिजली संबंधित अन्य समस्याओं को लेकर ग्रामीणों ने आवेदन दिए। ग्रामीणों को शासन की योजना के अंतर्गत घरेलू बिजली कनेक्शन केवल 5 रुपए में दिए गए। कंपनी अधिकारियों ने समस्याओं का मौके पर निराकरण किया।
गोदड़ी में लगा विद्युत कैंप, 40 आवेदन प्राप्त

Text Size:
0 Views
What do you think?



