Skip to content
Friday, 6 November 2026
हरदा

दीपावली पर निर्बाध बिजली आपूर्ति के लिए अधिकारियों की ड्यूटी तय

2 min read
Text Size:

-6 से 9 नवंबर तक नहीं लिया जाएगा शटडाउन
अनोखा तीर, हरदा। दीपावली पर्व के दौरान जिले में उपभोक्ताओं को निर्बाध एवं गुणवत्तापूर्ण विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए मध्य प्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड, हरदा दक्षिण द्वारा विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं। इसके तहत 6 से 9 नवंबर 2026 तक बिजली आपूर्ति की सतत निगरानी के लिए अधिकारियों एवं कर्मचारियों की ड्यूटी निर्धारित कर आवश्यक निर्देश जारी किए गए हैं। दीपावली का मुख्य पर्व 8 नवंबर को मनाया जाएगा। कार्यालय उपमहाप्रबंधक द्वारा जारी आदेश के अनुसार दीपावली अवधि में बिजली लाइनों एवं उपकेंद्रों पर रखरखाव अथवा निर्माण कार्य के लिए कोई शटडाउन नहीं लिया जाएगा, सभी उपकेंद्रों, फ्यूज ऑफ कॉल सेंटरों एवं अन्य महत्वपूर्ण स्थानों पर अधिकारियों और कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है, ताकि विद्युत संबंधी शिकायतों का तत्काल निराकरण किया जा सके। निर्देश दिए गए हैं कि निर्बाध विद्युत आपूर्ति के लिए आवश्यक रखरखाव एवं निर्माण कार्य 6 नवंबर तक अनिवार्य रूप से पूर्ण कर लिए जाएं, साथ ही विद्युत आपूर्ति की लगातार निगरानी की जाए, आदेश के पालन में किसी भी प्रकार की लापरवाही या शिथिलता पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। विद्युत आपूर्ति की व्यवस्था के लिए आशीष पवार, प्रबंधक उपसंभाग टिमरनी को टिमरनी उपसंभाग के सभी वितरण केंद्रों की निगरानी का दायित्व सौंपा गया है। इसी प्रकार योगेश गौर को वितरण केंद्र सिराली, अनिल कुमार डिगरसे को वितरण केंद्र टिमरनी, तरुण वर्मा को वितरण केंद्र रहटगांव तथा रामकुमार मेश्राम को वितरण केंद्र करताना के अंतर्गत सुचारू विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी दी गई है। कंपनी द्वारा सभी संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशों का कड़ाई से पालन करने तथा दीपावली पर्व के दौरान उपभोक्ताओं को निर्बाध बिजली आपूर्ति उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।

0 Views
What do you think?

Leave a Reply