-474 का मौके पर निराकरण
अनोखा तीर, हरदा। मध्यप्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी हरदा द्वारा संपर्क अभियान के तहत गुरुवार को हरदा के गणेश चौक, धुरगाड़ा, हीरापुर व हिवाला, खिरकिया के ग्राम ढोलगांव खुर्द, दीपगांव व जूनापानी तथा टिमरनी के ग्राम भादूगांव, जूनापानी, गोदड़ी व आलमपुर में संपर्क अभियान शिविरों का आयोजन किया गया। महाप्रबंधक मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने बताया कि शिविरों में उपभोक्ता सेवाओं से जुड़े प्रकरणों का निराकरण उपभोक्ताओं के नवीन कनेक्शन संबंधी, नाम परिवर्तन संबंधी, श्रेणी परिवर्तन संबंधी, पोल संबंधी, वोल्टेज संबंधी, विद्युत बिल सुधार, मीटर एवं सर्विस केबल संबंधी, डुप्लीकेट बिल संबंधी, मीटर रीडिंग संबंधी शिकायतें एवं अन्य तकनीकी सेवाओं संबंधी समस्याओं का निराकरण मौके पर प्राथमिकता के आधार पर किया जा रहा है। शिविरों में 509 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 474 शिकायतों का निराकरण किया गया। अभियान का उद्देश्य उपभोक्ताओं को त्वरित सेवाएं उपलब्ध कराना है। संपर्क अभियान में 5 रुपये में 32 नए कनेक्शन प्रदान किए गए। संपर्क अभियान में स्मार्ट मीटर की विस्तृत जानकारी उपभोक्ताओं को दी गई है।
विद्युत संबंधी सेवाओं हेतु संपर्क अभियान के तहत 509 शिकायतें प्राप्त

Text Size:
0 Views
What do you think?



