अनोखा तीर, हरदा। धनतेरस के अवसर पर 6 नवंबर को स्वामित्व अधिकार अभिलेख निष्पादन एवं पंजीयन योजना 2026 के अंतर्गत तहसील हंडिया की ग्राम पंचायत नीमगांव में विशेष शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर में ग्राम नीमगांव, डोमनमऊ, छिड़गांव एवं रेवापुर के हितग्राही शामिल होंगे। तहसीलदार हंडिया पूजा भाटी से प्राप्त जानकारी के अनुसार, शिविर का आयोजन जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में किया जाना प्रस्तावित है। शिविर के माध्यम से संबंधित ग्रामों की स्वामित्व अधिकार अभिलेखों के पंजीयन एवं निष्पादन की प्रक्रिया पूरी कर शत-प्रतिशत रजिस्ट्री का लक्ष्य प्राप्त करने का प्रयास किया जाएगा। इस पहल का उद्देश्य पात्र हितग्राहियों को उनके स्वामित्व अधिकार संबंधी अभिलेख उपलब्ध कराना तथा पंजीयन की प्रक्रिया को सुगम एवं समयबद्ध तरीके से पूर्ण करना है।
शत-प्रतिशत स्वामित्व रजिस्ट्री पूर्ण करने 6 नवंबर को नीमगांव में लगेगा शिविर

Text Size:
0 Views
What do you think?



