अनोखा तीर, हरदा। रबी मौसम की विभिन्न फसलों के लिए प्रति हेक्टेयर अनुशंसित पोषक तत्वों की पूर्ति हेतु उर्वरकों के विकल्पों की जानकारी जारी की गई है। उप संचालक किसान कल्याण तथा कृषि विकास प्रकाश ठाकुर ने बताया कि किसान अपनी फसल अनुसार किसी भी एक विकल्प का चयन कर उर्वरकों का अनुशंसित मात्रा में उपयोग कर सकते हैं। गेहूं की फसल के लिए प्रति हेक्टेयर विकल्प 1 में यूरिया 6 बैग, सिंगल सुपर फास्फेट 8 बैग, एम.ओ.पी. 2 बैग, विकल्प 2 में यूरिया 5 बैग, एन.पी.के. (12:32:16) 4 बैग, एम.ओ.पी. 1 बैग, विकल्प 3 में यूरिया 3 बैग, एन.पी.के. (20:20:0:13) 6 बैग, एम.ओ.पी. 2 बैग, विकल्प 4 में यूरिया 4 बैग, एन.पी.के. (16:20:0:13) 6 बैग, एम.ओ.पी. 2 बैग तथा विकल्प 5 में यूरिया 6 बैग, टी.एस.पी. 3 बैग, एम.ओ.पी. 2 बैग की अनुशंसा की गई है। चना की फसल के लिए प्रति हेक्टेयर विकल्प 1 में यूरिया 1 बैग, सिंगल सुपर फास्फेट 8 बैग, एम.ओ.पी. 1 बैग, विकल्प 2 में यूरिया 0 बैग, एन.पी.के. (12:32:16) 4 बैग, एम.ओ.पी. 0 बैग, विकल्प 3 में यूरिया 0 बैग, एन.पी.के. (20:20:0:13) 6 बैग, एम.ओ.पी. 1 बैग, विकल्प 4 में यूरिया 0 बैग, एन.पी.के. (16:20:0:13) 6 बैग, एम.ओ.पी. 1 बैग तथा विकल्प 5 में यूरिया 1 बैग, टी.एस.पी. 3 बैग, एम.ओ.पी. 1 बैग की अनुशंसा की गई है। सरसों की फसल के लिए प्रति हेक्टेयर विकल्प 1 में यूरिया 3 बैग, सिंगल सुपर फास्फेट 4 बैग, एम.ओ.पी. 1 बैग, विकल्प 2 में यूरिया 3 बैग, एन.पी.के. (12:32:16) 2 बैग, एम.ओ.पी. 1 बैग, विकल्प 3 में यूरिया 2 बैग, एन.पी.के. (20:20:0:13) 3 बैग, एम.ओ.पी. 1 बैग, विकल्प 4 में यूरिया 2 बैग, एन.पी.के. (16:20:0:13) 3 बैग, एम.ओ.पी. 1 बैग तथा विकल्प 5 में यूरिया 3 बैग, टी.एस.पी. 2 बैग, एम.ओ.पी. 1 बैग की अनुशंसा की गई है। मक्का की फसल के लिए प्रति हेक्टेयर विकल्प 1 में यूरिया 6 बैग, सिंगल सुपर फास्फेट 8 बैग, एम.ओ.पी. 3 बैग, विकल्प 2 में यूरिया 5 बैग, एन.पी.के. (12:32:16) 4 बैग, एम.ओ.पी. 2 बैग, विकल्प 3 में यूरिया 3 बैग, एन.पी.के. (20:20:0:13) 6 बैग, एम.ओ.पी. 3 बैग, विकल्प 4 में यूरिया 4 बैग, एन.पी.के. (16:20:0:13) 6 बैग, एम.ओ.पी. 3 बैग तथा विकल्प 5 में यूरिया 6 बैग, टी.एस.पी. 3 बैग, एम.ओ.पी. 3 बैग की अनुशंसा की गई है। सभी इकाइयां बैग प्रति हेक्टेयर के हिसाब से दी गई हैं, किसान अपनी आवश्यकता और उर्वरक की उपलब्धता के आधार पर किसी एक विकल्प का चुनाव कर सकते हैं।
रबी मौसम की विभिन्न फसलों में उर्वरकों की अनुशंसित मात्रा की जानकारी जारी

Text Size:
0 Views
What do you think?



