-गर्भपात कराने के मामले में छह पर केस
– ५ आरोपी पुलिस अभिरक्षा में, एक की तलाश जारी
अनोखा तीर, नर्मदापुरम। शहर में 17 वर्षीय नाबालिग से दुष्कर्म और कथित रूप से गर्भपात कराने का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार मामले में मुख्य आरोपी सहित छह लोगों के खिलाफ पॉक्सो एक्ट और अन्य संबंधित धाराओं में प्रकरण दर्ज किया गया है। पुलिस ने अब तक पांच आरोपियों को अभिरक्षा में लिया है, जबकि एक अन्य आरोपी की तलाश की जा रही है। पुलिस के मुताबिक, डोलरिया थाना क्षेत्र की रहने वाली नाबालिग को 23 अक्टूबर 2025 को आरोपी अजीत सिंह घुमाने के बहाने नर्मदापुरम लेकर आया था। आरोप है कि यहां आनंद नगर स्थित पलाश होटल में कमरा लेकर आरोपी ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद नाबालिग के गर्भवती होने की जानकारी सामने आई।
महिला डॉक्टर की मदद से गर्भपात कराने का आरोप
पुलिस के अनुसार मामले में यह भी आरोप लगाया गया है कि 19 फरवरी की रात महिला डॉक्टर स्वाती मिर्धा की कथित मदद से नाबालिग का गर्भपात कराया गया। साथ ही घटना के बारे में किसी को बताने पर धमकी दिए जाने का भी आरोप है। करीब आठ महीने बाद नाबालिग को बदनाम किए जाने की बात सामने आने पर उसने अपने परिजनों को पूरी घटना की जानकारी दी। इसके बाद परिजन उसे कोतवाली थाने लेकर पहुंचे। पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू की और मुख्य आरोपी सहित छह लोगों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया।
पुलिस ने होटल पहुंचकर किया घटनास्थल का निरीक्षण
मामले की जांच के दौरान पुलिस टीम ने बुधवार को आनंद नगर स्थित पलाश होटल पहुंचकर उस कमरे का निरीक्षण किया, जहां पीड़िता ने घटना होने की बात बताई थी। एसआई दीपिका लोखंडे के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मौके की जांच की और आवश्यक जानकारी जुटाई। पुलिस के मुताबिक, मामले में अब तक पांच आरोपियों को अभिरक्षा में लिया जा चुका है। एक अन्य आरोपी की तलाश जारी है। पुलिस मामले से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है। एडिशनल एसपी अभिषेक राजन ने बताया कि मामले में पॉक्सो एक्ट सहित संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई की गई है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप

0 Views




