Skip to content
Friday, 9 October 2026
होशंगाबाद / नर्मदापुरम

युवकों को रोककर लूटपाट, पिस्टल की बट से सिर पर किया वार

2 min read
Anokhateer editorial default
Text Size:

-मोबाइल व नकदी लेकर फरार हुए बदमाश, घायल युवक अस्पताल में भर्ती
अनोखा तीर, नर्मदापुरम। भोपाल रोड स्थित परमश्री गार्डन के पास तीन-चार युवकों द्वारा बोलेरो सवार दो युवकों का रास्ता रोककर मारपीट और लूटपाट करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि बदमाशों ने गाली-गलौज करते हुए एक युवक के सिर पर पिस्टल की बट से वार किया, जिससे वह घायल हो गया। घायल का निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। जानकारी के अनुसार ग्वालटोली क्षेत्र निवासी अरविंद यादव अपने दोस्त नितेश मीणा के साथ बोलेरो से उज्जैन जा रहे थे। इसी दौरान परमश्री गार्डन के पास कुछ युवकों ने उनका रास्ता रोक लिया। आरोप है कि बदमाशों ने दोनों के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी और नितेश मीणा के साथ मारपीट की। इसी दौरान उनके सिर पर पिस्टल की बट से वार किया गया। अरविंद किसी तरह मौके से निकले और घायल नितेश को उपचार के लिए निजी अस्पताल पहुंचाया। पीड़ित पक्ष ने आरोप लगाया कि बदमाश दोनों युवकों के मोबाइल फोन और कुछ नकदी लेकर मौके से फरार हो गए। घटना के बाद देहात थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है। परिजनों ने आरोपियों की जल्द पहचान कर गिरफ्तारी और सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और घटना से जुड़े आरोपों एवं तथ्यों की पुष्टि की जा रही है।

0 Views
What do you think?

Leave a Reply