अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई, 42 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त

अनोखा तीर, हरदा/खिरकिया। अवैध शराब पर अंकुश लगाने हेतु वरिष्ठ अधिकारियों से प्राप्त निर्देशों के परिपालन में पुलिस अधीक्षक हरदा शंशाक के मार्गदर्शन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमित मिश्रा द्वारा जिला हरदा के समस्त अनुविभागीय अधिकारी पुलिस एवं थाना प्रभारियों को प्रभावी कार्रवाई करने हेतु निर्देशित किया गया था। इसी क्रम में एसडीओपी खिरकिया रॉबर्ट गिरवाल के निर्देशन में थाना छीपाबड़ पुलिस टीम द्वारा अवैध शराब का विक्रय करने वाले व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की गई।  दिनांक 10 सितंबर को थाना क्षेत्र के ग्राम चारूवा, सोनपुरा, सोनपुरा कॉलोनी आदि गांवों में दबिश दी गई। ग्राम चारूवा में 6 लीटर शराब बेचते हुए एक व्यक्ति को पकड़ा गया। सोनपुरा कॉलोनी से 6 लीटर एवं 10 लीटर तथा ग्राम सोनपुरा से 20 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त की गई। आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धाराओं के तहत अपराध कायम कर कार्रवाई की गई। कुल 42 लीटर कच्ची महुआ शराब, जिसकी कीमत लगभग 8400 रुपए है, जब्त की गई। वहीं सभी गांवों से जब्त कुल 300 किलोग्राम महुआ लहान को मौके पर नष्ट किया गया।
गिरफ्तार आरोपी
रामलाल पिता शोभाराम पालवी, उम्र 55 वर्ष, निवासी माता मोहल्ला चारूवा।
-शिवराम पिता अनिल कोरकू, उम्र 18 वर्ष, निवासी सोनपुरा कॉलोनी।
-रूपाबाई पति गुलाबसिंह कोरकू, उम्र 45 वर्ष, निवासी सोनपुरा कॉलोनी।
-शांताबाई चौहान पति सबलसिंह चौहान, जाति कोरकू, उम्र 48 वर्ष, निवासी सोनपुरा।
उक्त कार्रवाई में अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) खिरकिया रॉबर्ट गिरवाल के मार्गदर्शन एवं थाना प्रभारी छीपाबड़ निरीक्षक संतोष सिंह चौहान, उपनिरीक्षक माया सरलाम, उपनिरीक्षक संतोष बामने, सउनि नानकराम कुशवाह, सउनि खड़क सिंह, प्रधान आरक्षक शांतिलाल कुमरे, राकेश कुमरे, ललित, सैनिक महेंद्र एवं आरक्षक उदयभान गुर्जर की सराहनीय भूमिका रही।

0 Views

Leave a Reply