एसडीएम महाविद्यालय में विज्ञान मेला आयोजित हुआ

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM
सिवनी मालवा। नए बस स्टैंड के सामने स्थित एसडीएम महाविद्यालय में मंगलवार को महाविद्यालय में प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी डॉ. सी वी. रमन के सम्मान में ‘‘राष्ट्रीय विज्ञान दिवस’’ का आयोजन किया गया इस उपलक्ष्य में महाविद्यालय में डा. सी.वी. रमन एवं उनकी खोज पर प्रस्तुति दी गई तथा प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण महाविद्यालय के  विद्यार्थियों द्वारा बनाये गये स्वचालित मॉडल और परियोजना थे  छात्र के द्वारा जैविक गुलाल भी बनाया गया । इन सभी स्वचालित मॉडल को छात्रों द्वारा विस्तार से समझाया गया । सभी विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र देकर पुरूस्कृत किया एवं महाविद्यालय प्राचार्य एवं रजिस्टार द्वारा उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गयी एसडीएम महाविद्यालय के संचालक तनवीर आलम ने बताया कि यह कार्यक्रम महाविद्यालय के विज्ञान विभाग एवं कम्प्यूटर विभाग के नेतृत्व में आयोजित किया गया ।
इस अवसर पर  संस्था के प्राचार्या श्वेता उपाध्याय, रजिस्टार राजेश कुशवाहा, गोपाल प्रसाद तिवारी, रघुवीर अश्वारे, शाहरूख खान, मनीष आठनेरे, साजिद खान, संजय हरियाले, शेख फईम, अनूप बारवे, इजहार खान, अमन चौरे, श्रीमति सविता राजवैध, श्रीमति मुक्ता शर्मा, पूनम पाटिल, कविता जाट, संगीता जाट, शाहिना अली, आयुषी तिवारी, कृतिका शर्मा, रिजवाना अली, शिखा रघुवंशी, सलोनी पालीवाल, नेहा पाणीकर,सोनाक्षी यादव, दीक्षा शर्मा, स्वेता गौर उपस्थित रहे ।
130 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!