खरगोन- क्षेत्रीय सांसद गजेन्द्रसिंह पटेल बुधवार को जिले के प्रवास पर रहेंगे। उनके निर्धारित कार्यक्रम अनुसार सांसद श्री पटेल बुधवार को प्रातः 10 बजे सिरवेल में ग्रिड का भूमिपूजन, 10ः30 बजे पंचायत भवन का भूमिपूजन तथा 11 बजे सिरवेल में ही तेनसेमली मार्ग का भूमिपूजन करेंगे। इसके बाद दोपहर 12 बजे नांदिया में पंचायत भवन का भूमिपूजन और दोपहर 1 बजे सिरेवल में भौंगरिया पर्व में शामिल होंगे। तत्पश्चात सांसद श्री पटेल बड़वानी की ओर प्रस्थान करेंगे।
136 Views

