आबकारी विभाग ने 50 हजार की अवैध मदिरा की जप्त

खरगोन- होली के त्यौहार के दौरान अवैध मदिरा विक्रय पर जिला प्रशासन द्वारा निरंतर सख्त कार्यवाही की जा रही है। मंगलवार को सहायक आयुक्त आबकारी द्वारा मुखबिर से प्राप्त सूचना पर आबकारी अधिकारियों के दो दल गठित किये गए। जिसमें एक दल वृत्त भीकनगांव के पलोना ग्राम एवं दूसरा दल डेडर कुंडिया थाना भगवानपुरा भेजा गया। वहीं आबकारी दल ने मंगलवार राकेश पिता ठेवा जमरे ग्राम पलोना एवं लालू पिता गोरेलाल ग्राम डेडर कुंडिया के कब्जे से महाराष्ट्र निर्मित देशी व विदेशी मदिरा तथा बीयर की कुल 550 बोतले जब्त की गई। जिसकी अनुमानित कीमत 50 हजार रुपये हैं। आरोपियों के विरुद्ध मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34 (1) क. 34 (2) के तहत प्रकरण कायम किये गये। इस कार्यवाही में सहायक जिला आबकारी अधिकारी श्री जयसिंह ठाकुर, आबकारी उपनिरीक्षक श्री दिनेश चौहान, सचिन भास्करे एवं ओमप्रकाश मालवीय के साथ आबकारी आरक्षक शामिल रहे कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।

109 Views

Leave a Reply