कमिश्नर ने केसला में स्कूलों और छात्रवासों का किया निरीक्षण

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

[ad_1]

नर्मदापुरम। नर्मदापुरम संभाग कमिश्नर मालसिंह ने बुधवार को केसला ब्लॉक के ग्राम खासदा एवं खासदाखुर्द में संचालित प्राथमिक एवं माध्यमिक स्कूल का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को यहां शैक्षणिक गुणवत्ता में अपेक्षित सुधार लाने के निर्देश दिए। उन्होंने जनजातीय छात्रावास पोढार की भी व्यवस्थाएं देखी। संभागायुक्त ने निरीक्षण के दौरान स्कूलों और छात्रावासों की अन्य व्यवस्थाओं का भी अवलोकन किया। छात्रावास में उन्होंने साफ-सफाई एवं खानपान की व्यवस्था देखी एवं यह व्यवस्थाएं उत्तम गुणवत्ता की बनाए रखने के निर्देश दिए। कमिश्नर ने छात्रावास की अन्य व्यवस्थाओं पर भी अधिकारियों से चर्चा की। इस दौरान उन्होंने ग्राम पांडरी में राशन वितरण व्यवस्था का जायजा लिया।
————————

[ad_2]

318 Views

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!