चाकू लेकर घूम रहे जिला बदर आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

 

विकास पवार बड़वाह – स्थानीय पुलिस प्रशासन ने बुधवार सुबह जिला बदर आरोपी को पड़कने में सफलता हासिल की ।जिसे हिरासत में लेकर जेल भेजा गया । जानकारी के मुताबिक थाना प्रभारी प्रीतम सिंह ठाकुर को सूत्रों से सूचना मिली की जिला बदर सिकंदर पिता मुबारिक बैग उम्र 26 निवासी बजरंग घाट बड़वाह नगर में घूम रहा है ।इस सूचना पर तुरंत थाना प्रभारी श्री ठाकुर के नेतृत्व में टीम गठित की गई । जिसमें एएसआई योगेश शिंदे,आरक्षक विनोद कुमार यादव, सूर्या को रवाना किया गया ।जिन्होंने नर्मदा रोड स्थित एलआइसी ऑफिस के आगे खंडवा रोड पर सिकंदर पिता मुबारिक बैग को पकड़ा । जिसकी तलाशी लेने पर उसके पास एक चाकू बरामद हुआ । उक्त आरोपी पर 25 आर्म्स एक्ट तथा 14 मध्यप्रदेश राज्य सुरक्षा अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर न्यायालय पेश किया गया । जहां से न्यायालय ने जेल वारंट जारी कर उसे जेल भेजा ।

339 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!