Skip to content
Wednesday, 4 November 2026
बैतूल

दो बाइक की आमने-सामने भिडंत, पिता–पुत्र सहित तीन की मौत, दो घायल

2 min read
Text Size:

बैतूल। जिले के भैंसदेही थाना क्षेत्र में कुकरू-खामला मार्ग पर लहास गांव के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। दो तेज रफ्तार बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में पिता–पुत्र सहित तीन लोगों की गंभीर चोट आने से मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हो गए। मृतकों में एक तीन साल का बालक भी शामिल है। घायलों को भैंसदेही के अस्पताल में भर्ती किया गया है, जहां उनका उपचार चल रहा है।

यह है घटनाक्रम
भैंसदेही थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम बासनेर के रविंद्र कास्देकर उम्र 28 साल अपने तीन वर्ष के पुत्र प्रियांशु कास्देकर और छोटू कास्देकर के साथ बाइक से बासनेर जा रहे थे। सामने से आ रही बाइक पर सुरेश गन्नू बारस्कर उम्र 30 साल निवासी हरिमऊ और मंगल काशीराम आ रहे थे। लहास गांव के पास रास्ते में अचानक दोनों बाइक्स की आमने-सामने से जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में बाइक सवार रविंद्र कास्देकर और उनके बेटे प्रियांशु की मौत हो गई, जबिक दूसरी बाइक पर सवार सुरेश ने भी गंभीर चोट लगने की वजह से मौके पर ही दम तोड़ दिया। मंगल और छोटू बुरी तरह घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलने पर घायलों को डायल 100 से उपचार के लिए भैंसदेही के अस्पताल में लाकर भर्ती किया गया है।
94 Views
What do you think?

Leave a Reply