Skip to content
Wednesday, 4 November 2026
भोपाल मध्य प्रदेश

अरेरा कॉलोनी में हुई चोरी का चंद घंटे में हुआ खुलासा, एक करोड़ नहीं 6 लाख की थी लूट, आरोपी गिरफ्तार

2 min read
Text Size:

भोपाल- मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से लूट की खबर सामने आई है। भोपाल की पॉश कॉलोनी, अरेरा कॉलोनी में बीते अनमोल ज्वेलर्स वालों के घर में 6 लाख की चोरी हो गई। तीन बदमाशों ने घर में घुसकर वारदात को अंजाम दिया। घर में मौजूद महिला के गले पर चाकू अड़ाकर लाखों रुपए की चोरी की गई। बताया जा रहा है कि घटना के दौरान घर पर सिर्फ सराफा कारोबारी की पत्नी मौजूद थी।

जानकारी के मुताबिक तीनों अपराधी पेंटर थे और वह पेंट की मशीन रखने के बहाने घर में घुसे थे। घर में केवल सराफा कारोबारी की पत्नी मौजूद थी। मौका देखते ही तीनों बदमाशों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया और लाखों रुपए के साथ सोने के आभूषण लूट ले गए। घटना के बाद पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। हबीबगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत संदिग्ध बदमाशों से पूछताछ की गई।

चंद घंटों में ही पुलिस के हाथ लगी सफलता

सराफा कारोबारी के घर के सामने वाले बंगले पर तैनात गार्ड ने महिला की चीख पुकार सुनी और लुटेरों को भागते हुए देखा। एक लुटेरे को उन्होंने दबोच लिया लेकिन दो भाग निकले। इस घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी इसके कुछ देर बाद ही पुलिस ने अन्य दो आरोपियों को पकड़ लिया।

102 Views
What do you think?

Leave a Reply