खरगोन से गुजरात जा रही बस बड़वानी में पलटी, 15 मजदूर घायल

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

बड़वानी। खरगोन से मजदूरों को लिए गुजरात जा रही निजी यात्री बस (वंश ट्रेवल्स) खंडवा बड़ोदा मार्ग बड़वानी बाईपास पर पलट गई। जिसमें करीब 15 लोग घायल हो गए हैं। बस में सवार यात्रियों के अनुसार उसमें क्षमता से ज्यादा सवारी भरी हुई थी।

हादसे की सूचना के तत्काल बाद बड़वानी पुलिस मौके पर जा पहुंची, लेकिन बस चालक मौके से फरार हो गया था। यात्रियों के अनुसार बस में क्षमता से अधिक सवारी भरी हुई थी और ड्राइवर शराब के नशे में था। सभी लोग गुजरात मजदूरी के लिए जा रहे थे।
घटना के बाद एंबुलेंस घटना स्थल पहुंची, जिसमें घायलों को जिला अस्पताल ले जाया गया। घायलों में ज्यादा संख्या बच्चों की है, वहीं मौके पर पंहुचे डीएसपी दिनेश चौहान ने बताया की चालक मौके से फरार है, हमने घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया है। फिलहाल मामला विवेचना में लिया है कितने लोग सवार थे जानकारी जुटाई जा रही है।
84 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!