Skip to content
Saturday, 31 October 2026
हरदा

मत्स्य पालन योजनाओं के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू

1 min read
Text Size:

अनोखा तीर, हरदा। मत्स्य पालन को बढ़ावा देने के लिए मत्स्य विभाग द्वारा प्रधानमंत्री मत्स्य किसान समृद्धि सह-योजना के लिए जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। सहायक संचालक संजय आम्बोलिकर ने बताया कि मत्स्य पालन से जुड़ने के इच्छुक हितग्राही राष्ट्रीय मत्स्य डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रजिस्ट्रेशन कर तालाब निर्माण, बायोफ्लॉक, आरएएस सिस्टम, आइस प्लांट, फिश फीड मिल व इंसुलेटेड वाहन जैसी योजनाओं का लाभ ले सकते हैं।  योजना में सामान्य वर्ग को 25 प्रतिशत और अनुसूचित जाति/जनजाति व महिला वर्ग को 35 प्रतिशत अनुदान देय होगा। जानकारी के लिए कार्यालय या मोबाइल नंबर 9893238982, 8770641658, 8319449113 पर संपर्क किया जा सकता है।

0 Views
What do you think?

Leave a Reply