Skip to content
Saturday, 31 October 2026
हरदा

जिला स्तरीय युवा उत्सव में युवाओं ने दिखाई अपनी प्रतिभा

1 min read
31 1 2
Text Size:

अनोखा तीर, हरदा। जिला खेल और युवा कल्याण विभाग के तत्वावधान में शुक्रवार को जिला स्तरीय युवा उत्सव का आयोजन किया गया, जिसमें 15 से 29 वर्ष के 200 युवाओं ने भाग लिया। समूह लोकगीत, लोकनृत्य, पेंटिंग, कविता लेखन व नुक्कड़ नाटक विधाओं का आयोजन हुआ। अतिथियों ने विजेताओं को मोमेंटो व प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया। परिणाम – समूह लोकनृत्य में महात्मा गांधी स्कूल हरदा प्रथम, साधना ग्रुप द्वितीय, समूह लोकगीत में सनराइज स्कूल टिमरनी प्रथम, नुक्कड़ नाटक में हरदा डिग्री कॉलेज प्रथम, पेंटिंग में आसी ताम्रकार प्रथम, साहित्य शर्मा द्वितीय, कृतिका कोगे तृतीय तथा कविता लेखन में नूपुर प्रथम, मेहरून निशा द्वितीय एवं कृष्ण शर्मा तृतीय रहे। चयनित प्रतिभागी संभाग स्तरीय युवा उत्सव में भाग लेंगे।

0 Views
What do you think?

Leave a Reply