Skip to content
Saturday, 31 October 2026
हरदा

श्रम विभाग की श्रम प्रहरी पहल

1 min read
Text Size:

-अब आम नागरिक बनेंगे श्रमिक सुरक्षा के पहरेदार
अनोखा तीर, हरदा। असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों की सुरक्षा के लिए श्रम विभाग ने श्रम प्रहरी पहल शुरू की है। श्रम पदाधिकारी ने बताया कि कई कारखाने व प्रतिष्ठान बिना पंजीयन के संचालित होते हैं, जहां श्रमिकों को सुरक्षा उपकरण व योजनाओं का लाभ नहीं मिलता। अब कोई भी आम नागरिक श्रम प्रहरी बन सकता है। यदि कोई अपंजीकृत कारखाना दिखे तो सूचना पोर्टल या टोल फ्री नंबर 1800-233-8888 पर गुमनाम रूप से दी जा सकती है। जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। यह कोई सरकारी पद या नौकरी नहीं, बल्कि सामाजिक जिम्मेदारी है।

0 Views
What do you think?

Leave a Reply