Skip to content
Saturday, 31 October 2026
हरदा

पीएम किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त जारी

1 min read
Text Size:

-कृषि विज्ञान केन्द्र में हुआ लाइव प्रसारण
अनोखा तीर, हरदा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को गुजरात के बनासकांठा से पीएम किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त जारी की, जिसमें 9.34 करोड़ किसान परिवारों को 18,690 करोड़ रुपये डीबीटी के माध्यम से हस्तांतरित किए गए। इस दौरान 2,692 करोड़ की कृषि परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास भी किया गया। राष्ट्रीय कार्यक्रम का सीधा प्रसारण कृषि विज्ञान केन्द्र, हरदा में किया गया, जिसमें वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. संध्या मुरे, वैज्ञानिक, कृषि छात्र व प्रगतिशील किसान शामिल हुए। डॉ. मुरे ने आधुनिक कृषि तकनीक अपनाने के लिए प्रेरित किया।

0 Views
What do you think?

Leave a Reply