अनोखा तीर, हरदा। तंबाकू मुक्त युवा अभियान 4.0 के तहत शुक्रवार को महात्मा गांधी शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, हरदा में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिला नोडल अधिकारी डॉ. पीयूष दोगने ने विद्यार्थियों को तंबाकू सेवन के दुष्प्रभावों के बारे में बताया और तंबाकू मुक्त समाज के निर्माण में भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया। विद्यार्थियों को संकल्प दिलाया गया कि न खुद तंबाकू का सेवन करेंगे, न दूसरों को करने देंगे। इस अवसर पर प्राचार्य ए.एल. प्रजापति, जी.पी. गौर सहित शिक्षक व विद्यार्थी उपस्थित रहे।
तंबाकू मुक्त युवा अभियान के तहत विद्यार्थियों को किया जागरूक



