Skip to content
Saturday, 31 October 2026
हरदा

मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत ग्राम आमासेल में शिविर आयोजित

3 min read
22 7
Text Size:

अनोखा तीर, हरदा। मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत शुक्रवार को सोमगांव क्लस्टर के ग्राम आमासेल में क्लस्टर स्तरीय संवाद शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विभिन्न योजनाओं के तहत हितग्राहियों को हितलाभ प्रदान किए गए और आमजन की समस्याओं का निराकरण किया गया। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष गजेंद्र शाह, कलेक्टर कुमार सत्यम, जिला पंचायत उपाध्यक्ष दर्शन सिंह गेहलोत, जिला पंचायत सीईओ नरोत्तम भार्गव, जनपद अध्यक्ष खिरकिया रानू दशरथ पटेल, सरपंच सलिता बाई सहित अधिकारी-कर्मचारी व जनप्रतिनिधि उपस्थित थे। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष गजेंद्र शाह ने कहा कि प्रदेश सरकार की मंशा है कि अंतिम पंक्ति के अंतिम व्यक्ति तक शासन की योजनाओं का लाभ पहुंचे और कोई भी पात्र हितग्राही वंचित न रहे। प्रशासन स्वयं जनता के बीच पहुंचकर समस्याओं को सुन रहा है और मौके पर ही निराकरण कर रहा है, जिससे शासन और जनता के बीच विश्वास मजबूत हो रहा है। जिला पंचायत उपाध्यक्ष दर्शन सिंह गेहलोत ने कहा कि सभी ग्रामीण शिविर में लगे विभिन्न विभागों के स्टॉलों पर जाकर योजनाओं की जानकारी लें और अधिक से अधिक लाभ उठाएं। जनपद अध्यक्ष रानू दशरथ पटेल ने कहा कि सभी विभागों के अधिकारी आपके द्वार पर आकर समस्याओं का निराकरण करने आए हैं, आप अपनी समस्याएं खुलकर बताएं।
हितलाभ वितरण
शिविर में स्वामित्व योजना के तहत 5 हितग्राहियों को आवासीय संपत्ति के अधिकार अभिलेख दिए गए। ग्रामीण आजीविका मिशन द्वारा 6 स्वसहायता समूहों – जय महाकाल आजीविका समूह आमासेल को 6 लाख, एकता आजीविका समूह आमासेल को 1.50 लाख, भवानी आजीविका समूह लोलांगरा को 3 लाख, महालक्ष्मी आजीविका समूह जिनवानिया को 6 लाख, सिंगाजी आजीविका समूह लोलांगरा को 6 लाख तथा मां नर्मदा आजीविका समूह सोमगांवकला को 6 लाख के बैंक लिंकेज स्वीकृति पत्र प्रदान किए गए।  जनजातीय कार्य विभाग अंतर्गत भगवान बिरसा मुंडा स्वरोजगार योजना में ग्राम सारसूद के राजेश पिता लाल सिंह को टेंट हाउस व्यवसाय हेतु 1.85 लाख तथा उद्योग केंद्र की उद्यम क्रांति योजना में प्राची राय को रिटेल ट्रेड के लिए 4.65 लाख का ऋण स्वीकृति पत्र दिया गया। किसान कल्याण विभाग की राष्ट्रीय कृषि विकास योजना में हरिराम मोतीराम को ड्रिप सिस्टम के लिए 57 हजार 375 रुपए व कृष्णाबाई रामस्वरूप को 70 हजार 126 रुपए के स्वीकृति पत्र तथा जैविक प्राकृतिक खेती के तहत रामशंकर रामदास, रमोतीबाई धुर्वे व भावा नागेश को प्रमाण-पत्र दिए गए। उद्यानिकी विभाग की बागवानी यंत्रीकरण योजना में आनंद हरिओम को छोटा ट्रैक्टर हेतु 1.96 लाख तथा प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना में घासीराम धन्नाजी को ड्रिप संयंत्र के लिए 70 हजार 125 रुपए अनुदान स्वीकृति पत्र दिए गए। शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा योजनाओं के स्टॉल लगाए गए, साथ ही आधार पंजीयन, स्वास्थ्य शिविर, फार्मर आईडी बनाने हेतु राजस्व शिविर भी आयोजित हुए। उद्योग विभाग के उद्यम संवाद कार्यक्रम में पीएम रोजगार सृजन योजना के हितग्राही संदीप विश्वकर्मा ने ऑटो सर्विस सेंटर, सार्थक गुर्जर ने वीडियो व फोटोग्राफी स्टूडियो व राजेश वर्मा ने टेंट हाउस व्यवसाय के अनुभव साझा किए। आजीविका मिशन की सदस्य सुशीला, पार्वती, लक्ष्मी व भावना ने भी अपनी सफलता की कहानी बताई। जय महाकाल आजीविका समूह ने अपने जैविक उत्पादों का अवलोकन कलेक्टर को कराया। शिविर में आमजन से 252 आवेदन प्राप्त हुए, जिनके समय-सीमा में निराकरण के निर्देश अधिकारियों को दिए गए।

0 Views
What do you think?

Leave a Reply