Skip to content
Saturday, 31 October 2026
हरदा

7 दिवसीय आपदा मित्र वॉलिंटियर प्रशिक्षण संपन्न

2 min read
20 11
Text Size:

अनोखा तीर, हरदा। स्थानीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में 24 से 30 अक्टूबर तक आयोजित 7 दिवसीय आपदा मित्र वॉलिंटियर प्रशिक्षण का समापन शुक्रवार को मुख्य अतिथि डिप्टी कलेक्टर एवं ओआईसी राहत अशोक डेहरिया द्वारा किया गया।  सातवें दिवस 165 आपदा मित्र वॉलिंटियर्स को मेला एवं अन्य बड़े आयोजनों में भीड़-भाड़ के दौरान भगदड़ जैसी आपदा से बचाव, सिंहस्थ 2026 के दौरान तीर्थ स्थलों पर भीड़ नियंत्रण एवं यातायात नियमों के पालन के संबंध में जानकारी दी गई। यातायात प्रभारी वर्षा गौर द्वारा वाहन का लाइसेंस बनवाने, हेलमेट लगाकर यात्रा करने की सलाह देते हुए सड़क दुर्घटनाओं से बचाव के उपायों पर विस्तृत जानकारी दी गई। दोपहर में वॉलिंटियर्स का वस्तुनिष्ठ प्रश्नों पर आधारित पेपर लिया गया, जिसमें प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। मुख्य अतिथि ने सरकार की आपदा मित्र वॉलिंटियर योजना की सराहना करते हुए कहा कि आपदाओं से निपटने के लिए बड़ी संख्या में वॉलिंटियर्स को प्रशिक्षित किया जा रहा है। समापन अवसर पर सभी वॉलिंटियर्स को प्रमाण पत्र एवं ईआरके किट का वितरण किया गया तथा मुख्य अतिथि को स्मृति चिन्ह भेंट किया गया। प्रशिक्षण शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ और वॉलिंटियर्स से फीडबैक भी लिया गया। इस प्रशिक्षण में प्लाटून कमांडर श्रीमती रक्षा राजपूत, हवलदार स्टोरमैन दीपक ठाकुर, आरक्षक कैलाश तोमर, वाहन चालक भारमल यादव, सैनिक शैलेन्द्र परमार, अरुण यादव, राजेन्द्र सोलंकी, आकाश सरवरे, दीपक एवं राकेश की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

0 Views
What do you think?

Leave a Reply