अनोखा तीर, हरदा। पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता कमल पटेल शुक्रवार को ग्राम जैत पहुंचकर पूर्व मुख्यमंत्री एवं केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान की दिवंगत माताजी काशी बाई चौहान के अंतिम संस्कार में शामिल हुए। उन्होंने पार्थिव देह पर श्रद्धासुमन अर्पित कर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। इस दौरान कमल पटेल ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि माताजी से उन्हें हमेशा मां जैसा स्नेह, अपनत्व और आशीर्वाद मिला। उनका ममतामयी व्यवहार सदैव स्मृतियों में जीवित रहेगा। उन्होंने शिवराज सिंह चौहान सहित समस्त शोकाकुल परिवार को इस दुख की घड़ी में धैर्य और संबल प्रदान करने की प्रार्थना की।
पूर्व मंत्री कमल पटेल ने जैत पहुंचकर काशीबाई को दी श्रद्धांजलि



