-हरदीपसिंह पुरी की राज्यसभा उम्मीदवारी पर कांग्रेस ने किया विरोध, पुतला दहन
अनोखा तीर, हरदा। मध्यप्रदेश से राज्यसभा उम्मीदवार के तौर पर हरदीप सिंह पुरी का नाम घोषित होने के बाद कांग्रेस ने विरोध जताया है। जिला कांग्रेस का कहना है कि एपस्टीन मामले से जुड़े संवाद और मुलाकातों के संदर्भ में उनका नाम विवादित रहा है, ऐसे में उन्हें मध्यप्रदेश से उम्मीदवार बनाया जाना प्रदेश का अपमान है। इसी विरोध में जिला कांग्रेस ने शुक्रवार को प्रदर्शन कर पुतला दहन किया। विरोध प्रदर्शन के दौरान जिलाध्यक्ष मोहन सांई, राजीव गांधी पंचायती राज के राष्ट्रीय सलाहकार हेमंत टाले, हरदा ब्लॉक अध्यक्ष गोविन्द व्यास, आदित्य गर्गव, मुन्ना पटेल, नगरपालिका नेता प्रतिपक्ष अमर रोचलानी, सचिन कुचबंदिया, सतीश बिश्नोई, संदीप गौर, रमेश सोनकर, नितिन पटेल, इकबाल भाई, धर्मेन्द्र चौहान, इलियाज खान, संजय डिसोर, प्रेरक सारण, नवीन पाल, केशव बिश्नोई, सुधीर सारण, पिंकू जायसवाल सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



