छोटे भाई की शादी नहीं होने से दुखी बड़े भाई ने जहर खाकर दी जान

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

बड़वाह । तमाम प्रयासों के बावजूद अपने छोटे भाई की शादी न होने से दुखी 27 वर्षीय बड़े भाई ने मौत को गले लगा लिया। घटना करही थाना अन्तर्गत ग्राम बठोली की है। में राम पुत्र कड़वाजी गुर्जर ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। मृतक राम के शव का पीएम बड़वाह शासकीय अस्पताल में कर शव परिजनों को सौंप दिया गया। इस दौरान मृतक राम का छोटा भाई भग्गू ,स्वजन, परिचित एवं मित्र उपस्थित थे।

स्‍वजनों के साथ खाना भी खाया

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार राम एकदम सामान्य था। उसने सबके साथ बैठकर खाना भी खाया। इसी बीच उसने न जाने कब सल्फास खा लिया। उसे अचानक उलटी होने लगी। तब उसने बताया कि उसने सल्फास खा लिया है।
इंदौर पहुंचने से पहले ही दम तोड़ दिया
स्वजन उसे तुरंत अपने वाहन से बड़वाह शासकीय अस्पताल लाए लेकिन तबीयत अधिक बिगड़ने पर उसे इंदौर रेफर कर दिया गया। राम इंदौर पहुंच पाता उसके पहले उसने दम तोड़ दिया। स्वजन शव को वापस बड़वाह अस्पताल लेकर आए जिसके बाद शव का पीएम हुआ।
छोटे भाई ने कही ये बात
छोटे भाई भग्गू ने बताया कि भैया मेरी शादी कराना चाहते थे, लेकिन कई प्रयासों के बावजूद जब संबंध नहीं तय हुआ तो तनाव में थे। इसी के चलते सम्भवतः उन्होंने बिना बताए यह कदम उठा लिया। हालांकि खुद राम की भी शादी नहीं हुई थी। वह पेशे से किसान था। बड़वाह पुलिस ने मर्ग कायम कर प्रकरण करही थाना ट्रांसफर किया।

Views Today: 2

Total Views: 218

Leave a Reply

error: Content is protected !!