अंजड़ में अवैध शराब नहीं रखने पर हुए विवाद में युवक को मारा चाकू

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

बड़वानी, अंजड़। अंजड़ के वार्ड आठ में एक व्यक्ति पर दूसरे व्यक्ति ने दो पेटी अवैध शराब को अपने पास नहीं रखने का बोलने पर चाकू से हमला कर दिया। चाकू लगने से गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को आसपास के लोगों की मदद से सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उसका प्रारंभिक इलाज कर जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया है। जहां पर उसका उपचार जारी है।

जानकारी के अनुसार नगर के वार्ड क्रमांक आठ राजपुर रोड निवासी कमल पुत्र सुरेश कोली को नरू उर्फ नरेंद्र धनजी धनगर निवासी शिवालय मोहल्ला अंजड़ ने पुलिस के डर से दो पेटी शराब अपने पास रखने के लिए बोला गया।

कमल कोली द्वारा शराब की पेटियां अपने पास रखने से मना करने पर आरोपित नरू उर्फ नरेंद्र धनगर ने गाली, गलौज कर कमल पर चाकू से हमला कर दिया। जिसके कारण उसके सिर ओर हाथ में चोंटे आई। यह घटना शनिवार सात बजे के दरमियान की है। जब कमल पर हमला बोल चाकू मारकर घायल किया गया है।

इधर बड़वानी जिला अस्पताल में इलाज के दौरान पुलिस ने बयान लिए। जांच अधिकारी सहायक उपनिरीक्षक पंकज दसौंधी ने बताया कि कमल कोली के बयान दर्ज किए गए हैं। जिसके आधार पर आरोपित नरू उर्फ नरेंद्र धनजी धनगर के विरुद्ध एफआईआर दर्ज की गई है। मामले में जांच जारी है।

Views Today: 2

Total Views: 90

Leave a Reply

error: Content is protected !!