Skip to content
Friday, 30 October 2026
भोपाल मध्य प्रदेश

मीडिया से बोले श‍िवराज- यह दौर पीढ़ी परिवर्तन का, हमारा लक्ष्‍य लोकसभा की 29 सीट जीतना

2 min read
Text Size:

भोपाल। मध्‍य प्रदेश विधानसभा में पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मीडिया से कहा कि आज विधानसभा में बड़ा सुखद वातावरण रहा। यह पीढ़ी परिवर्तन का दौर है। पीढ़ी परिवर्तन है और मोहन यादव मुख्यमंत्री हैं, उमंग सिंगार नेता प्रतिपक्ष हैं। इसे सकारात्मक रूप से लेना चाहिए।

17 साल से ज्यादा मध्‍य प्रदेश की सेवा की

उन्होंने कहा कि मैंने 17 साल से ज्यादा प्रदेश की सेवा की है , लेकिन स्वाभाविक रूप से एक राज्य के नागरिक के नाते की है। मोहन यादव और ज्यादा बेहतर विकास के आयाम स्थापित करें।

पार्टी तय करेगी भूमिका

पूर्व मुख्यमंत्री ने शिवराज ने आने वाली भूमिका को लेकर कहा कि भाजपा एक मिशन है और यह पार्टी तय करती है कि आप कहां काम करोगे। उन्‍होंने कहा कि हमारा लक्ष्य लोक्सभन की 29 सीट जीतना है।

मुख्‍यमंत्री डा मोहन यादव ने कही ये बात

मुख्यमंत्री डाक्‍टर मोहन यादव ने कहा कि विधानसभा सत्र में नवनिर्वाचित सदस्यों ने मेरे साथ शपथ ग्रहण की है। प्रशासनिक व्यवस्था अच्छी चले इसके लिए सभी नवनिर्वाचित सदस्यों का प्रशिक्षण कराया जाएगा, ताकि सदन की कार्रवाई बेहतर ढंग से चल सके।

उन्‍होंने कहा कि मैं उम्मीद करता हूं कि विपक्ष अपना सकारात्मक रवैया के साथ विधानसभा की कार्रवाई में सहयोग प्रदान करें और बेहतर योजनाओं के क्रियान्वयन के साथ मध्य प्रदेश को नई ऊंचाइयों पर ले जाए।

यादव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार की जो भी योजनाएं हैं जो मध्य प्रदेश के विकास को आगे बढ़ाएगी और आदिवासी क्षेत्र को आगे बढ़ाएगी उसको लेकर डबल इंजन की सरकार लगातार काम करती नजर आएगी। महाकाल लोक से लेकर मैहर तक सभी मंदिरों का निर्माण और उनका विकास किया जाएगा।

79 Views
What do you think?

Leave a Reply