बाईक भिड़ंत में दो लोगों की मौके पर मौत, 3 घायल

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, बैतूल। दो बाईकों की भिड़ंत में दो लोगों की जहां मौके पर ही मौत हो गई है। वहीं तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घटना जिला मुख्यालय से करीब 25 किलोमीटर दूर आठनेर थाने के अंतर्गत बुधवार 1 बजे की है। आठनेर थाने के सहायक उपनिरीक्षक कमल सिंह ने बताया कि थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम सातनेर- भैंसदेही रोड पर मोझधाम के पास बुधवार को 2 मोटरसाइकिल की आपस में जोरदार भिड़ंत हो गई। इस घटना में 2 व्यक्तियों की मौत हो गई है। जबकि 2 महिला 1 व्यक्ति गंभीर घायल हो गए हैं। उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान सचिन पिता रमेश ठाकरे 22 साल निवासी मालेगांव और हरीदास पिता जीरा उइके 19 निवासी वडाली के रूप में की गई है। वहीं घायलों में सचिन की मां सुमन ठाकरे, बहन कीर्ति ठाकरे घायल हुई। हरिदास के साथ युवक भीमचंद पिता साधुराम उइके उम्र 30 वर्ष निवासी धावड़ी भी घायल हुआ है। घायलों का आठनेर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार किया जा रहा है।

डंपर ने दिव्यांग को कुचला, दर्दनाक मौत

इधर दूसरी घटना में बैतूल-नागपुर फोरलेन पर मंगलवार रात करीब लगभग 7 बजे बजे डंपर ने दिव्यांग ट्राइसिकल चालक को कुचल दिया। हादसा आमला थाना इलाके के जुनापानी और सेमझिरा के बीच हुआ। पुलिस ने मृतक का शव मौके से बरामद किया है। मृतक बीएसएनएल का रिटायर कर्मचारी बताया जा रहा है। इस हादसे की जानकारी मिलने पर डायल-100 मौके पर पहुंची। जानकारी के मुताबिक, बैतूल-नागपुर फोरलेन पर जूनापानी और सेमझिरा बीच मंगलवार रात डंपर क्रमांक एमपी 09 एचएच 5813 ने तीन चक्के की बाइक पर सवार दिव्यांग बीएसएनएल के रिटायर कर्मचारी भरत महोबे 59 वर्ष को कुचल दिया है। हादसे में भरत की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि डंपर विपरित दिशा से आ रहा था, जिसके कारण हादसा हुआ। जानकारी के मुताबिक भरत बैतूल से अपने गांव पारडसिंगा जा रहे थे। इसी बीच जूनापानी जोड़ पर सेमझीरा पेट्रोल पंप के पास डंपर ने उन्हें कुचल दिया। भरत के दो पुत्र है। उनका छोटा पुत्र दुर्गेश भी हादसे के कुछ देर बाद बैतूल की ओर से बाइक से घर जा रहा था। जिसने पिता को हादसे का शिकार होने के बाद पुलिस और परिजनों को खबर की। मुलताई पुलिस ने शून्य पर मामला कायम कर आमला भेजा है।

119 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!