अनोखा तीर, हरदा। ग्राम करताना के कृषक सुमेरसिंह राजपूत ने टिमरनी नायब तहसीलदार रेखा गुजरे व उनके बाबू रितेश वर्मा पर १ लाख रुपए की रिश्वत मांगने का अरोप लगाया है। कलेक्टर को दिए एक पत्र में उन्होंने बताया कि उनके १२.५० एकड़ जमीन के नामांतरण के मामले का प्रकरण ५-६ माह से चल रहा था। तहसील न्यायालय द्वारा मांगे गए सभी दस्तावेज प्रस्तुत कर दिए गए थे, आखरी आदेश पर जब मेरा पुत्र भगवान पेशी पर आया तो बाबू रितेश वर्मा ने कहा कि मेडम १ लाख रुपए का बोल रही हैं। तब तुम्हारे पक्ष में आदेश होगा। मेरे द्वारा १ लाख रुपए नहीं दिए जाने पर मेरे प्रकरण को खारिज कर दिया गया। सुमेर सिंह ने कलेक्टर से ऐसे भ्रष्ट कर्मचारियों पर कार्यवाही करने की मांग की है।
111 Views

