आरोपियों को फांसी की सजा देने की मांग

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, बैतूल। क्षत्रिय महासभा राजपूत समाज अखंड भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर जगदीश सिंह ने बताया गुंडो ने धोखे से राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेडी की गोली मारकर हत्या की वारदात को अंजाम दिया है। घटना के बाद संपूर्ण क्षत्रिय राजपूत समाज सदमे में है। उन्होंने कहा कि गोगामेडी ने समाज हित और राष्ट्रहित में अनेकों कार्य किए हैं। इसी बीच उनकी असमय मृत्यु पर संपूर्ण प्रदेश के साथ साथ जिले में राजपूत समाज आक्रोशित है। उन्होंने शासन से मांग की है कि ऐसे आसामाजिक तत्वों को अबिलंव गिरफ्तार कर कड़ी से कड़ी कार्यवाही की जाए। इस दौरान उन्होंने आरोपियों को फांसी की सजा देने की मांग दोहराई। यह भी कहा कि अगर आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार नहीं किया तो आगामी 9 दिसंबर को जिला मुख्यालय पर शासन के नाम प्रशासन को ज्ञापन सौंपा जाएगा।

118 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!