Skip to content
Saturday, 17 October 2026
नर्मदापुरम

पुलिस ने 5 जुआरियों को पकड़ा

1 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, नर्मदापुरम। देहात पुलिस ने वान्या ढाबा के सामने खेड़ापति मंदिर के पास खेत में झाड़ियों के पीछे लाईट लगाकर जुआं खेलते जुआरियों को पकड़ा है। वहीं कुछ जुआरी अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गए। पकड़े गए पांच जुआरिओं में शमशेर खान उम्र 46 निवासी बालागंज, रामकिशोर किर 38 निवासी डोंगर वड़ा, अवधेश यादव 28 ईदगाह मोहल्ला होशंगाबाद, मोहम्मद खान 51 बालागंज, वीरेंद्र राव यादव 52 बुधनी शामिल है। पुलिस चुनाव में व्यस्त है इसका फायदा उठाकर कुछ दिनों से जुआं खेल रहे थे और रास्ते में फिल्डर लगाकर शहर में कुख्यात जुआरी भोलू, वसीक, पप्पू मिर्जा लकड़ी डालते हैं, जो मौके से भाग गए। आरोपियों से कुल 12 हजार 300 रुपए और ताश के पत्ते जब्त किए गए।

121 Views
What do you think?

Leave a Reply