– कहा…अधिकारियों को आपसे टकराने से पहले हमसे टकराना होगा
-परिवार के साथ जमीन पर बैठकर किया भोजन
अनोखा तीर, बुधनी। केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान के पुत्र कार्तिकेय सिंह चौहान बुधनी क्षेत्र के कोसमी गांव पहुंचे। यहां उन्होंने पीड़ित आदिवासी परिवार से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने परिवार के साथ समय बिताया, उन्हें रात्रि भोजन कराया और स्वयं भी उनके साथ जमीन पर बैठकर भोजन किया। कार्तिकेय ने परिवार को हर संभव मदद का भरोसा दिलाते हुए अधिकारियों को लेकर सख्त लहजे में बयान दिया। कोसमी गांव पहुंचकर कार्तिकेय सिंह चौहान ने पीड़ित आदिवासी परिवार से सीधे संवाद किया और उनकी परेशानियों को जाना। उन्होंने परिवार के सदस्यों के साथ बैठकर भोजन किया और भरोसा दिलाया कि उनकी समस्याओं के समाधान के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा।
अधिकारियों को लेकर दिया सख्त बयान
पीड़ित परिवार से मुलाकात के दौरान कार्तिकेय सिंह चौहान ने कहा, अधिकारियों को आपसे टकराने के पहले हमसे टकराना होगा। उनके इस बयान को पीड़ित परिवार के समर्थन और उनकी समस्याओं को लेकर प्रशासनिक अधिकारियों के प्रति सख्त संदेश के रूप में देखा जा रहा है।
परिवार को हर संभव मदद का भरोसा
कार्तिकेय सिंह चौहान ने परिवार को आश्वस्त किया कि उनकी परेशानी को गंभीरता से लिया जाएगा और उन्हें हर संभव सहायता दिलाने का प्रयास किया जाएगा। इस दौरान उनका परिवार के साथ जमीन पर बैठकर भोजन करना भी चर्चा का विषय रहा। कोसमी में कार्तिकेय की इस मुलाकात के बाद अब पीड़ित परिवार की समस्या के समाधान और प्रशासन की आगामी कार्रवाई पर नजर रहेगी।







