Skip to content
Thursday, 22 October 2026
नर्मदापुरम

‘एक पेड़ मां के नाम अभियान से जुड़ा कायस्थ समाज

2 min read
Text Size:

-वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

अनोखा तीर, नर्मदापुरम। पर्यावरण संरक्षण और हरियाली बढ़ाने के उद्देश्य से अखिल भारतीय कायस्थ समाज ने रविवार को स्थानीय नगरपालिका पार्क में ‘एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान समाज की मातृशक्ति और पुरुष सदस्यों ने मिलकर विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए तथा उनके संरक्षण और नियमित देखभाल का संकल्प लिया। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी विजय वर्मा, वरिष्ठ समाजसेवी सुनील राय और केशव देव वर्मा ने पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए अधिक से अधिक वृक्ष लगाने की अपील की। विजय वर्मा ने कहा कि पेड़-पौधे केवल मनुष्यों को ऑक्सीजन ही नहीं देते, बल्कि पक्षियों और अन्य जीव-जंतुओं के लिए भोजन और आश्रय का भी प्रमुख स्रोत हैं। उन्होंने कहा कि वर्षा ऋतु वृक्षारोपण के लिए सबसे उपयुक्त समय है और प्रत्येक नागरिक को अपने जीवन में कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए। सुनील राय ने कहा कि प्रकृति हमें शुद्ध वायु, छाया और जीवनदायिनी ऑक्सीजन प्रदान करती है। इसलिए पर्यावरण संरक्षण की जिम्मेदारी निभाते हुए अधिक से अधिक वृक्षारोपण करना समय की आवश्यकता है। वहीं केशव देव वर्मा ने समाज से पर्यावरण संरक्षण के लिए निरंतर एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया। अभियान के तहत पार्क में बेलपत्र, जामुन, नीम और चीकू सहित विभिन्न फलदार एवं छायादार पौधों का रोपण किया गया। उपस्थित लोगों ने पौधों के संरक्षण और उनके बड़े होने तक नियमित देखभाल करने का भी संकल्प लिया। इस अवसर पर नगरपालिका उपाध्यक्ष अभय वर्मा सहित ऋतु श्रीवास्तव, प्रीति खरे, ज्योति वर्मा, अशोक वर्मा, मंजू श्रीवास्तव, मनोज वर्मा, ममता तिवारी, आदित्य खरे, गुनगुन खरे, सीबी खरे, प्रत्यक्ष खरे, जानकी मनोज वर्मा, पुरुषोत्तम वर्मा, सुमन वर्मा तथा अखिल भारतीय कायस्थ समाज के बड़ी संख्या में सदस्य उपस्थित रहे

0 Views
What do you think?

Leave a Reply