विधायक दोगने का 100 किलो लड्डू से तुलादान

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, खिरकिया। नवनिर्वाचित विधायक डॉ.आरके दोगने का खिरकिया-छीपाबड़ में ऐतिहासिक स्वागत किया गया। इस मौके पर नगर में विजयी जुलूस भी निकाला गया। उल्लेखनीय है कि कांग्रेस ने हरदा विधानसभा में कड़े मुकाबले के बीच जीत हासिल की है, जिसमें अहम भूमिका खिरकिया क्षेत्र की भी रही। जिसके चलते कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखने को मिला। जानकारी के अनुसार विधानसभा क्षेत्र के खिरकिया पहुंचे विधायक श्री दोगने का छीपाबड़ से ही स्वागत का सिलसिला प्रारंभ हो गया था। जो नगर की अंतिम सीमा खेड़ीपुरा तक जारी रहा। इस मौके पर रात 11 बजे तक कार्यकर्ताओं का हुजूम रहा। इस दौरान छीपाबड़ स्थित महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। यहां से जुलूस मुख्य मार्ग से होकर थाना चौराहे पहुंचा। जहां डॉ.अंबेडकर की प्रतिमा पर भी माल्यार्पण किया गया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने जमकर आतिशबाजी भी की। वहीं जुलूस मार्ग पर महिलाओं ने डॉ.दोगने को तिलक लगाकर विजय होने की बधाई दी।

१०० किलो लड्डुओं से तुलादान

विजयी जुलूस के बीच कांग्रेस कार्यकर्ता इमरान शेख ने 100 किलो लड्डू से विधायक श्री दोगने का तुलादान किया। इसके बाद कार्यकर्ताओं के साथ गांधी चौक पहुंचे डॉ. दोगने ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को नमन कर पुष्प अर्पित किए। यहां से जुलूस मस्जिद चौराहा होते हुए खेड़ीपुरा पहुंचा। जहां सैय्यद फैमली में साबिर अली ने तुलदान किया। वरिष्ठ नेता संग्राम सिंह इरलावत के निवास पर जुलूस का समापन हुआ। पार्षद वंदना मलखान सिंह इरलावत द्वारा शाल श्रीफल से विधायक का स्वागत किया और कार्यकर्ताओं को स्वल्पहार कराया। पूरे जुलूस के दौरान खुली जीप में सवार विधायक के साथ जीत के सूत्रधार पूर्व जिलाध्यक्ष लक्ष्मीनारायण पंवार, जिलाध्यक्ष ओम पटेल, राजेश पटेल, दशरथ पटेल, ब्लॉक अध्यक्ष शंकर सोलंकी ने लोगों का हाथ जोड़कर अभिवादन स्वीकार करते रहे। विधायक श्री दोगने ने जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आपने जो आशीर्वाद दिया है उसके लिए मैं आप सभी नगरवासियों के सामने नतमस्तक हूं। आपने जो विश्वास मेरे पर जताया है, उसके लिए मैं आपसे वादा करता हूं, आपके विश्वास पर खरा उतरूंगा। उन्होंने कहा कि परिणाम अंतिम चरणों में चुनौतीपूर्ण हो गया था। जब अंतिम चार राउंड बचे थे तब सब कयास लगाने में लगे थे। मगर मुझे खिरकिया शहर और ब्लॉक की देवतातुल्य जनता पर भरोसा था और वही हुआ। आप लोगों ने आशीर्वाद स्वरूप मुझे अपना मत दिया और मैं आज विधायक बनकर आपके बीच खड़ा हूं। मैं आप सभी का ऋणी हूँ। भले ही हमारी सरकार नही है, मगर जिस उद्देश्य से आपने मुझे चुना है मैं उसे पूरा करूंगा। शासकीय कालेज, ब्रिज की सौगात इस शहर को दिलवाऊंगा और जिले में असामाजिक और अनैतिक गतिविधियों को खत्म करूंगा। यह जीत इस क्षेत्र की जनता की जीत है। आप सब विधायक हो। आप सब दोगने हो। मैं दलगत राजनीति से ऊपर उठकर आपकी सेवा करूंगा। इस दौरान पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष श्याम सिंह राजपूत, वरिष्ठ नेता पुरषोत्तम कोठारी, संजय मिश्रा, मनीष राय, रामनिवास पटेल, जिला प्रवक्ता असलम पठान, जिला उपाध्यक्ष आकाश चंद्रवंशी, जिला उपाध्यक्ष रिंकू पगारे, मंडलम अध्यक्ष सावन शर्मा, मंजीत बघेल, लोकेश जायसवाल, गोल्डी कुशवाह, राकेश पाराशर, शकील मुन्ना खान, बलदार खान, आशुतोष कोठारी, देवेंद्र राजपूत, शिवदान सोलंकी, नीरज पटेल, सूरजसिंह राजपूत, मायाराम यादव, राम विश्नोई, भरत सारण, भूपेंद्र राजपूत, बंटी वर्मा, जित्तू राजपूत, सुगन भंडारी, विष्णु मोरी, सुहागमल पवार, सुनील कावा, सुनील विश्नोई, विलास पटेल, शंकर पटेल, दिलीपसिंह ठाकुर, प्रदीप ठाकुर, कमलेश राजपूत, संदीप सारण, सुनील छचार, प्रवीन पाटिल, प्रशांत गौर, सुमित ओनकर, पंकज विश्नोई, हार्दिक जायसवाल, राजा बेग, कम्मू साकला सहित मांदला, मुहाल, पोखरनी, कालधड़, कुड़ावा, चौकड़ी, सारंगपुर, जटपुरा, चारूवा के सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Views Today: 2

Total Views: 126

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!