मदिरा के अवैध विक्रय व संग्रहण के विरूद्ध 7 प्रकरण दर्ज

अनोखा तीर, हरदा। कलेक्टर सिद्धार्थ जैन के निर्देशन व जिला आबकारी अधिकारी सुनील भोजने के मार्गदर्शन में आबकारी विभाग के दल नेे 23 व 24 सितम्बर को मदिरा के अवैध विक्रय, परिवहन व संग्रहण के विरूद्ध कार्यवाही की। जिला आबकारी अधिकारी सुनील भोजने ने बताया कि इस दौरान आबकारी विभाग के दल ने हरदा के लाल स्कूल के पास इमलीपुरा व टंकी मोहल्ला, ग्राम खुदिया, गोमगांव, पीपल्या, जिनवानिया तथा महेन्द्रगांव में दबिश दी। दबिश के दौरान कुल 21 लीटर हाथ भट्टी कच्ची महुआ शराब, 30 पाव देशी मदिरा प्लेन शराब, 6 बियर केन तथा 300 किलोग्राम महुआ लहान जप्त कर आबकारी अधिनियम 1915 के तहत कुल 7 प्रकरण दर्ज किये गए। जप्त मुद्देमाल का अनुमानित बाजार मूल्य 37 हजार 320 रुपए है।

0 Views

Leave a Reply