समाज सदस्यो ने धर्मशाला निर्माण के लिए किया भूमिपूजन

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

 

 

विकास पवार बड़वाह– संत शिरोमणी रविदास सेवा समिति सदस्य समाज की धर्मशाला निर्माण के लिए बीते कई दिनों से प्रयासरत थे।इस क्रम में सामाजिक सरोकार को देखते समाजजनों ने राशि एकत्र की ।इसके बाद धर्मशाला के लिए वार्ड क्रमांक चार गणगौर घाट पर जमीन खरीदी। अब इस जमीन पर धर्मशाला का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए सोमवार को समाजजनों की मौजूदगी में धर्मशाला निमार्ण के लिए भूमिपूजन किया गया। भूमिपूजन कार्यक्रम में शामिल हुए रमेश सुरागे ने मौजूद समाजजनों को संबोधित करते हुए कहा कि किसी भी समाज के लिए स्वयं की धर्मशाला होना गर्व की बात हैं। धर्मशाला के अभाव में समाज सदस्यों को अपने निजी कार्यक्रमों के लिए परेशानियों का सामना करने के साथ ही आर्थिक रुप से ज्यादा राशि वहन करना पड़ती हैं। समाज की धर्मशाला होने से इसका सभी समाजजनों को फायदा मिलता हैं। इस दौरान संत शिरोमणी रविदास सेवा समिति अध्यक्ष पन्नालाल ओछाने, उपाध्यक्ष संतोष राजौरे, दिपक सिसोदिया, गब्बर सिसोदिया, ओमप्रकाश सुरागे, गिरधारी कोठे, श्याम राजोरे, सोनू सिसोदिया सहित अन्य समाजजन मौजूद थे।

143 Views

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!