सीजन का पहला मावठा

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

 

अनोखा तीर, हरदा। रविवार रात से जिले में मावठे की बारिश शुरू हो गई, जो सोमवार सुबह तक जारी रही। जिससे तापमान में गिरावट आई है। सोमवार दिन भर सूर्यदेव ने दर्शन नहीं दिए। आसमान पर बादल छाए रहे। मावठे की बारिश से जहां कई किसानों को फायदा मिला, वहीं कई किसान नुकसान बता रहे हैं। हरदा जिले में इस बार चने का रकबा सबसे अधिक है। गेहूं की फसल में तो मावठा अमृत के रूप में बरसा है, लेकिन जिन किसानों ने चने में पहला पानी दे दिया था, उनके चने में नुकसान होने की संभावना बताई जा रही है। कृषि विभाग ने खेतों में अधिक पानी होने पर फंगस की समस्या होने पर उसके बचाव करने की सलाह किसानों को दी है। मौसम विभाग आगामी ३-४ दिन और बारिश की संभावना बता रहा है। बारिश होने से ठंड में भी बढ़ी है। गौरतलब है कि जिले में रबी सीजन में गेहूं व चने के अलावा अन्य फसलों को १ लाख 68 हजार हेक्टेयर में लगाया गया है। जिसमें गेहूं 75283 व चने की फसल को 87180 हेक्टेयर में लगाया गया है। किसानों का कहना है कि फिलहाल तो बारिश फसलों के लिए लाभकारी है। लेकिन यदि लगातार बारिश और धुंध होती है तो चने की फसल में कीट लगने की आशंका है। उधर कृषि विभाग ने किसानों को अपनी फसलों की देखरेख कर फफूंद कारी बीमारियों से बचाव की सलाह दी गई है।

Views Today: 2

Total Views: 88

Leave a Reply

error: Content is protected !!