Skip to content
Sunday, 22 November 2026
हरदा

हरदा में निमाड़ की कलाओं का दो दिवसीय ‘खेती खेड़ो हरि नाम की… उत्सव का होगा आयोजन

1 min read
Anokhateer editorial default

अनोखा तीर, हरदा। लोक एवं जनजातीय संस्कृति की विविध परंपराओं को मंच देने के उद्देश्य से हरदा जिले में ‘खेती खेड़ो हरि नाम की. उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। मध्यप्रदेश शासन संस्कृति विभाग एवं जिला प्रशासन हरदा के सहयोग से जिले में चारूवा और सोडलपुर में दो-दिवसीय आयोजन होंगे। इनमें लोक गायन, जनजातीय नृत्य और पारंपरिक लोक नृत्यों की प्रस्तुतियां दर्शकों को देखने को मिलेंगी। चारूवा के मेला ग्राउंड में 30 सितंबर से 1 अक्टूबर तक आयोजन होगा। इस कार्यक्रम में निमाड़ी गायन, कोरकू जनजातीय ढांढल नृत्य, गणगौर नृत्य, काठी नृत्य और गोंड जनजातीय ठाट्या नृत्य की प्रस्तुतियां होंगी। वहीं 1 अक्टूबर को ‘खेती खेड़ो हरि नाम की  नृत्य-नाट्य प्रस्तुत किया जाएगा। इसके बाद 10 एवं 11 अक्टूबर को सोडलपुर स्थित श्री कान्हा बाबा मंदिर परिसर में आयोजन होगा। 10 अक्टूबर को निमाड़ी गायन, देव भीलट गायन, कोरकू जनजातीय गदली, डंडा नृत्य, काठी नृत्य और गणगौर नृत्य की प्रस्तुतियां होंगी तथा 11 अक्टूबर को नृत्य-नाट्य ‘खेती खेड़ो हरि नाम की का मंचन किया जाएगा। नृत्य-नाट्य के निर्देशक चंद्रमाधव बारिक, भोपाल, लेखक योगेश त्रिपाठी, रीवा और संगीतकार कुलदीप सारवा, दुर्ग हैं।

12 Views
12 Views
Share:
What do you think?

Leave a Reply