Skip to content
Friday, 27 November 2026
होशंगाबाद / नर्मदापुरम

अब मैं नहीं क्षेत्र की जनता लड़ेगी मेरा चुनाव- पुष्पराज पटेल

2 min read

कांग्रेस प्रत्याशी पुष्पराज पटेल के पिता के निधन कार्यकर्ताओं ने संभाला मोर्चा

कांग्रेस प्रत्याशी पटेल ने सोहागपुर में नंगे पेर किया जनसंपर्क।

सेमरी हरचंद- सोहागपुर से कांग्रेस विधानसभा प्रत्याशी पुष्पराज सिंह पटेल के पिता महेंद्र सिंह पटेल का बीमारी के चलते इलाज के दौरान शनिवार रात्रि में निधन हो गया था। जिसके बाद रविवार को कांग्रेस का प्रचार प्रसार जनसंपर्क और सभी जगह के कार्यालय बंद रहे। सोमवार सुबह से कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चुनाव प्रचार की बागडोर संभाली और इस दुख की घड़ी में उन्हें चिंता मुक्त रहने को कहा। सोमवार को जनसंपर्क कांग्रेस नेता रणवीर सिंह पटेल ने कीरपुरा, रजोन, पीलीकरार, चपलासर, बालाभेंट आदि गांव कार्यकर्ताओं के साथ किया। कांग्रेस प्रत्याशी पुष्पराज का पूरा परिवार शोक में डूबा है पितृशोक होने के बाद भी उन्होंने दोपहर में सोहागपुर के अलग-अलग बार्डो में पैदल नंगे पैर घूम कर घर घर जाकर जनसंपर्क किया और जनता से अपने पक्ष में मतदान करने की अपील की विपरीत परिस्थितियों में भी पार्टी द्वारा दी गई जिम्मेदारी से पीछे नहीं हटते हुए उन्होंने जनसंपर्क शुरू किया। यहां बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं आमजन शामिल हुए पटेल ने कहा अब जो मेरी पारिवारिक परिस्थिति है आप सब जानते हैं अब मैं नहीं सोहागपुर विधानसभा क्षेत्र की जनता चुनाव लड़ रही है।
वहीं भाजपा प्रत्याशी विजयपाल सिंह ने भी केसला ब्लॉक के गांवो में जनसंपर्क किया। कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने जगह-जगह नुक्कड़ नाटक भी किया जा रहे हैं ग्राम पंचायत सेमरी हरचंद के सामने चार युवाओं द्वारा नुक्कड़ नाटक के माध्यम से कांग्रेस पार्टी के समर्थन में मतदान करने की अपील की नुक्कड़ नाटक देखने बड़ी संख्या में आमजन घेरा बनाकर खड़े रहे। भाई निर्दलीय प्रत्याशी उमेश मित्तल भी घर घर जाकर जनता से आशीर्वाद मांग रहे हैं मित्तल चार पहिया वाहन से लाउडस्पीकर के माध्यम से अपने भाषण देकर जनता का ध्यान अपनी और आकर्षित कर रहे हैं तो वहीं कुछ लोगों की आवाज दबाने की भी भरपूर कोशिश कर रहे हैं मित्तल ने बताया कि मैं चौक चौराहों पर खड़े होकर अपनी भाषण चालू करता हूं तो भाजपा के कुछ लोगों द्वारा मेरी गाड़ी के आगे पीछे अपनी गाड़ियां लगा दी जाती है और तेज आवाज में लाउडस्पीकर के माध्यम से मेरी आवाज को जनता तक पहुंचने से रोकी जा रही है।

194 Views
194 Views
Share:
What do you think?

Leave a Reply