Skip to content
Saturday, 17 October 2026
मध्य प्रदेश राष्ट्रीय सुर्खियाँ हरदा

बीजेपी चोरी की सरकार है- राहुल गांधी

2 min read
Text Size:

 

सिराली की आमसभा में 30 मिनट तक बोले राहुल गांधी

सिराली। कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी ने सिराली की आमसभा को संबोधित करते हुए भाजपा पर जमकर निशाना साधा और प्रदेश में रही भाजपा की सरकार को चोरी की सरकार बताया। भाजपा के लोग झूठ कहते हैं हम झूठ बोलने नहीं आए हैं कांग्रेस जो कहती है उसे पूरा करती है। भाजपा के नरेंद्र मोदी और शिवराज सिंह ने जनता से किए वादे कभी पूरे नहीं किये। 18 साल इन्होंने सरकार चलाई। आदिवासियों को कांग्रेस आदिवासी कहती है और भाजपा उन्हें वनवासी कहती है। दोनों में फर्क है हमारे आदिवासी का अर्थ सबसे पहले जल जंगल जमीन आदिवासियों का था इसीलिए हम उन्हें आदिवासी कहते हैं। आदिवासियों को जल जंगल और जमीन का अधिकार देना पड़ता है इसलिए भाजपा उन्हें आदिवासी नहीं बल्कि वनवासी कहती है। उन्होंने कहा कि भाजपा के नेता आदिवासियों पर पेशाब करते हैं। यह बीजेपी की सोच है यह बनवासी शब्द के पीछे की सोच है। वनवासियों को जल जंगल और जमीन का हक ना देना पड़े इसलिए उन्हें वनवासी बुलाया जाता है। भाजपा के नेता आदिवासियों को सिर्फ हिंदी सीखने की बात करते हैं उसके पीछे इनका मकसद है कि हमारे बच्चे विदेश में अंग्रेजी पढ़कर अच्छी नौकरी करें व्यवसाय करें और आदिवासियों के बच्चे सिर्फ हिंदी पढ़कर बेरोजगार बने और भीख मांगे क्योंकि अन्य प्रदेशों में और देशो में अंग्रेजी भाषा का उपयोग ज्यादा होता है। युवाओं के बिना प्रदेश नहीं चल सकता इन्होंने युवाओं को बेरोजगारी दी है। शिक्षा के लिए लाखों रुपए खर्च करने होते हैं और युवाओं को बेरोजगार कर प्रदेश की सरकार ने उनका शोषण किया है मध्य प्रदेश में चाहे व्यापम घोटाला हो, पटवारी भर्ती हो, अवैध कारनामें हो किसी भी घोटाले की जांच प्रदेश सरकार द्वारा नहीं कराई गई। हमारी सरकार आने पर 100 यूनिट बिजली फ्री 200 यूनिट पर आधा पैसा किसानों को मुफ्त बिजली, गेहूं ₹2600 कुंटल, महिलाओं को सम्मान निधि सहित सभी वादे पूरे किए जाएंगे इसके लिए हमारे प्रत्याशियों को जिताकर भेजें। सभा में टिमरनी प्रत्याशी और हरदा प्रत्याशी का नाम लिए बगैर उन्होंने कहा कि हमारे प्रत्याशियों को जिताए।

152 Views
What do you think?

Leave a Reply