जो कांग्रेस पार्टी का ना हुआ वह जनता का क्या होगा- विजयपाल

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

विधायक को कोरोना काल में नागरिकों के लिए मसीहा थे

भाजपा ने लगाया मतदाताओं को धमकाने का आरोप

अभिनव पालिवाल, सोहागपुर। चुनाव की सरगर्मियां तेज हो चली है मतदान को चार दिन बचे हैं भा जा पा प्रत्याशी विजयपाल सिंह पूरी ताकत से चुनाव प्रचार में जुटे हुए हैं उन्हें जनता पर भरोसा है उन्होंने कहा की 15 साल से भी विधायक हैं मेरा व्यवहार आम नागरिक जानते हैं आम नागरिकों के साथ सुख-दुख में साथ खड़े रहा हूं कोरोना कल में कांग्रेस नेता दिखाई नहीं दिए ऑक्सीजन इंजेक्शन और अस्पताल में भर्ती होने के लिए लोग तड़प रहे थे ऐसे में उन्होंने उनकी सेवा की, सुहागपुर अस्पताल से लेकर जिला स्तर नर्मदापुरम एवं भोपाल के प्राइवेट अस्पतालों तक उन्होंने कोरोना पीड़ित मरीजों को भर्ती करवाया इलाज में लगने वाले हर संभव मदद की परिवार के लोग मरीज के पास जाने में डरते थे वह मरीज के पास खड़े रहकर उसका हौसला बढ़ाते थे पुष्पराज पटेल आज सवाल करते हैं परंतु मैं कहता हूं जो अपनी पार्टी का ना हुआ वह आम जनता का क्या होगा हर चुनाव में कांग्रेसियों ने मेरा काम किया अब स्वयं को टिकट मिल गई है तो अनर्गल बातें करते हुए अमर्यादित भाषण दे रहे हैं झूठे आरोप लगाकर मंचों से मुझे धमकी दी जा रही है मैं तो अपने किए गए कार्य और विकास के नाम पर वोट मांग रहा हूं सुहागपुर विधानसभा मेरा अपना परिवार है मैं तो विधानसभा का बेटा हूं। विजयपाल को आम नागरिक करोड़ों योद्धा और मसीह के रूप में मानने लगे थे मंचों से लोगों ने विधायक का अभिनंदन करते हुए उन्हें भगवान तक की उपाधि दी थी।

कोरोना कल में कांग्रेस शराब बेचने में लगी थी

भाजपा के मीडिया प्रभारी राजेश शुक्ला ने बताया कि जब कोरोना कल चल रहा था तब कांग्रेस के नेता ब्लैक में लॉकडाउन होते हुए शराब बेचने में मस्त थे आम नागरिकों से इन्होंने मोटा मुनाफा कमाया यदि इनका विधायक बन गया तो अवैध कारोबार बढ़ जाएंगे तीन-चार लोग मिलकर विधायकी चलाएंगे सोहागपुर में शांति का माहौल है भविष्य में अवैध कारोबार और अपराध गतिविधियां बढ़ जाएगी नगर पंचायत में जब कांग्रेस का अध्यक्ष था तब दो-तीन लोगों की चलती थी यही हाल विधानसभा में होगा।

भाजपा प्रत्याशी ने की मांग, गुजरखैरी में तैनात हो पुलिस बल

भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी विधायक विजयपाल सिंह ने पुलिस थाना सोहागपुर में आवेदन देकर ग्राम गुर्जरखेड़ी में पुलिस बल तैनात करने की मांग की है। विजयपाल सिंह के निर्वाचन अभिकर्ता अभय खंडेलवाल द्वारा दिए गए आवेदन में लिखा हुआ है कि ग्राम गुर्जरखैरी से निकलने वाले विभिन्न समाज के मतदाताओं को कांग्रेस प्रत्याशी के रिश्तेदारों द्वारा वोट प्रभावित करने की दृष्टि से धमकाया जा रहा। यह कहा जा रहा है कि खिलाफ वोट दिया तो रास्ता निकलना बंद कर देंगे। इसके अलावा रेवा बनखेड़ी, रेवामोहरी, रामनगर , किशनपुर ,तिघड़ा सांकला आदि ग्रामों में प्रत्याशी के रिश्तेदारों द्वारा कमजोर वर्ग एवं छोटे समूह में रहने वाली जातियों को आतंकित किया जा रहा है। संविधान की मंशा अनुसार निष्पक्ष मतदान हो सके इसके लिए दबाव आदि को रोका जाना चुनाव आयोग की जिम्मेदारी है।

Views Today: 2

Total Views: 114

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!