Skip to content
Friday, 27 November 2026
हरदा

आदर्श कॉलेज में मनाया संविधान दिवस  

2 min read
15 9

अनोखा तीर, हरदा। अबगांव खुर्द में स्थापित शासकीय आदर्श महाविद्यालय हरदा में रेडक्रॉस इकाई, भारतीय ज्ञान परंपरा प्रकोष्ट एवं राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के द्वारा संविधान दिवस के उपलक्ष में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जिसमें भाषण, निबंध एवं युवा संसद की गतिविधियां शामिल रही, संविधान की उद्देशिका का सामूहिक वाचन करवाने के पश्चात महाविद्यालय प्राचार्य डॉ महेंद्र कुमार सिरोही ने संविधान की विशेषताओं और उसके निर्माण पर प्रकाश डाला। साथ ही उन्होंने कहा की संविधान बगैर किसी भेदभाव के हर वर्ग की सुरक्षा करता है, डॉ. बालकृष्ण बिश्नोई ने अपने उदबोधन में संविधान निर्माण के पूर्व देश की परिस्थितियों को बताते हुए संविधान निर्माण एवं उसके पश्चात उसके लागू होने तक के इतिहास का वर्णन किया, इस अवसर पर निबंध, भाषण एवं युवा संसद की गतिविधियां आयोजित की गई, जिसमें विभिन्न विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया, भाषण प्रतियोगिता में बीएससी तृतीय वर्ष की छात्रा कुमारी शिवानी चौहान ने प्रथम स्थान एवं निबंध प्रतियोगिता में बीएससी तृतीय वर्ष के छात्र सुमित ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर महाविद्यालय का समस्त स्टाफ एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी ने संविधान पालन की शपथ ग्रहण की। कार्यक्रम का संचालन डॉ कृष्ण कुमार सातंनकर ने किया एवं कार्यक्रम प्रभारी सुरेंद्र रणदा ने आभार व्यक्त किया।

0 Views
Share:
What do you think?

Leave a Reply