अनोखा तीर, हरदा। राजा शंकर शाह रघुनाथ शाह शासकीय महाविद्यालयीन बालक छात्रावास हरदा में संविधान दिवस के अवसर पर भारत रत्न डॉ. भीमराव अम्बेडकर जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। छात्रनायक विजय इवने ने बताया कि आज ही के दिन हमारे देश को अपना संविधान मिला था। संविधान हमें सिखाता है कि हम सब बराबर हैं, सबको पढ़ने का हक है, सबको सपने देखने का हक है, तथा सभी को बड़ों का सम्मान और नियमों का पालन करना चाहिए। इस अवसर पर छात्रावास अधीक्षक शंभूदयाल पनागरे ने उपस्थित छात्रों के साथ भारतीय संविधान की उद्देशिका का वाचन किया। इस दौरान छात्रावास के विद्यार्थी उपस्थित रहे।
बालक छात्रावास में मनाया संविधान दिवस







