अनोखा तीर, हरदा। हरदा में गुरुवार को संविधान दिवस पर एनयूआईने संविधान मार्च निकाला। मार्च नारायण टॉकीज चौक से अंबेडकर चौक तक गया। इसमें एनयूआईऔर कांग्रेस के पदाधिकारी शामिल हुए। एनयूआईजिलाध्यक्ष सिद्धार्थ पटेल के नेतृत्व में छात्र नारायण टॉकीज चौक पर जुटे। उन्होंने ‘संविधान बचाओ के नारे लगाए और संविधान की रक्षा की अपील की। पटेल ने आरोप लगाया कि मोदी सरकार संविधान की मूल भावना और बुनियादी मूल्यों को बदलने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा कि यह केवल संशोधन या कार्यपालिका को निरंकुश अधिकार देने का मामला नहीं, बल्कि संविधान की बुनियाद बदलने की कोशिश है। पटेल ने कहा कि संविधान को बने 75 साल हो चुके हैं। इसकी मूल भावना भारत को धर्मनिरपेक्ष और लोकतांत्रिक गणतंत्र बनाए रखना है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार इस भावना को बदलना चाहती है। एनयूआईऔर कांग्रेस इसका विरोध करेंगी।
संविधान समानता का अधिकार देता है
उन्होंने कहा कि संविधान और लोकतंत्र की रक्षा के लिए एनयूआईसंघर्ष करती रहेगी। मार्च का मकसद लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करना भी था। वरिष्ठ अधिवक्ता हरिमोहन शर्मा ने कहा कि कांग्रेस संवैधानिक संस्थाओं के साथ सरकार के व्यवहार का विरोध कर रही है। उन्होंने कहा कि संविधान सभी वर्गों के हितों की रक्षा करता है और समानता का अधिकार देता है। शर्मा ने भाजपा पर संविधान को कमजोर करने की कोशिश का आरोप लगाया।
संविधान दिवस पर एनयूआई ने निकाला संविधान मार्च







