Skip to content
Friday, 27 November 2026
हरदा

जलकर वसूली हेतु सप्ताह में दो बार लगेंगे विशेष शिविर

1 min read

अनोखा तीर, हरदा। जल संसाधन संभाग हरदा व हंडिया शाखा नहर संभाग टिमरनी के अंतर्गत सभी ग्रामों में किसानों से जलकर की वसूली हेतु संभागीय कार्यालय में विशेष शिविर का आयोजन किया जाएगा। कार्यपालन यंत्री जल संसाधन विभाग सोनम वाजपेयी ने बताया कि ये शिविर 4 दिसम्बर से प्रत्येक सोमवार व शुक्रवार को प्रात: 11 बजे से शाम 4 बजे तक संभागीय कार्यालय हरदा व टिमरनी में लगाये जायेंगे। इस शिविर में संबंधित अमीन व पटवारी उपस्थित रहकर वसूली कार्य सम्पादित करेंगे। कार्यपालन यंत्री जल संसाधन विभाग वाजपेयी ने सभी किसानों से अपील की है कि वे निर्धारित दिवसों में शिविर में उपस्थित होकर अपना जलकर जमा करें एवं रसीद प्राप्त कर राजस्व वसूली में विभाग को सहयोग करें।

0 Views
Share:
What do you think?

Leave a Reply