Skip to content
Friday, 27 November 2026
हरदा

इंडिया इंटरनेशनल ट्रेड फेयर

1 min read
19 7

-जिले का प्रतिनिधित्व कर रही 2 एमएसएमई इकाइयां
-दिल्ली के ट्रेड फेयर में छाए हरदा के बांस और हैंडमेड उत्पाद

अनोखा तीर, हरदा। भारत सरकार के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय द्वारा 45वें इंडिया इंटरनेशनल ट्रेड फेयर 2026 का आयोजन 13 से 27 नवम्बर तक भारत मंडपम, प्रगति मैदान, नई दिल्ली में किया जा रहा है। इस मेले में 18 से 27 नवम्बर तक प्रदर्शनियों का आयोजन किया जा रहा है। इस ट्रेड फेयर में हरदा जिले की 2 एमएसएमई इकाइयां 18 से 27 नवम्बर 2026 तक जिले का प्रतिनिधित्व कर रही हैं। इनमें छिदगांव मेल स्थित बांसकारी टेक्नोलॉजी सेंटर कम सीएफसी से अर्पित बछोतिया अपने बांस उत्पादों (वोवन लैंटर्न, लैम्प्स, बास्केट्स, प्लांटर्स, बम्बू रेवलाईनर्स आदि) एवं रहटगाँव स्थित प्रकृति प्रिविलेज से प्रदीप सिटोके अपने हैंडमेड प्रोडक्ट्स (प्रिंटेड बैग्स, दुपट्टे, साड़ियाँ, जूट फाइल्स आदि) के साथ ट्रेड फेयर की रौनक बढ़ा रहे हैं।

0 Views
Share:
What do you think?

Leave a Reply